फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख भक्तों ने की पंचकोसी परिक्रमा

विज्ञापन
अयोध्या-पचकोसी परिक्रमा के दौरान सेल्फी लेते भक्त। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में 24 घंटे चली पंचकोसी परिक्रमा में करीब 45 लाख भक्तों ने आस्था का पग नापकर पुण्यार्जन किया। पांचकोस की आध्यात्मिक परिधि ने भक्तों की माला पहन रखी थी।
विज्ञापन

हर ओर सिर्फ आस्था का समुद्र लहराता नजर आ रहा था। जय श्रीराम...जय सरयू मैया..अयोध्या धाम की जय...हनुमंतलला की जय..के जयघोष गूंज रहे थे। लोकगीतों की आवाज पूरे माहौल को भक्ति मय बना रही थी।
हर वर्ग के लोग परिक्रमा में शामिल होकर दुश्वारियों को दरकिनार करते हुए राम-नाम की धुन गाते श्रद्धालु परिक्रमा पथ पर आगे बढ़ते रहे। परिक्रमा गुरुवार को शुभ मुहूर्त रात 8:30 बजे से करीब डेढ़ घंटे पहले शाम 7 बजे शुरू हुई थी।
विज्ञापन

जो शुक्रवार देर शाम तक संचालित होती रही। उदया तिथि को मानने वाले भक्तों व साधु-संतों ने शुक्रवार सुबह से परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा पूरी करने के बाद मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
हनुमानगढ़ी, कनकभवन, रामलला के दर्शन को सुबह से लेकर शाम तक भक्त उमड़ते रहे। इसी बीच बहुत से ऐसे श्रद्धालु भी थे जो परिक्रमा पूर्ण कर अपने आराध्य की चौखट पर आस्था निवेदित करने के उपरांत घर वापसी की राह पर थे।
वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु अभी भी रामनगरी में जमे हैं। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि करीब 45 लाख लोगों ने परिक्रमा की है। वहीं खुफिया व पुलिस सूत्रों के अनुसार करीब 20 लाख श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे, मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। पंचकोसी परिक्रमा में बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य भी उमड़े। हरकीर्तिन में मगन साधु-संतों की टोली परिक्रमा पथ पर भक्ति भाव में डूबी दिखी।
हरिकीर्तन करते हुए साधु-संत व भक्त पूरे उत्साह के साथ परिक्रमा पथ पर बढ़े जा रहे थे। भक्तों ने धरती माता को प्रणाम कर परिक्रमा शुरू की। नयाघाट, रामघाट व उदया चौराहा से सबसे ज्यादा भक्तों ने परिक्रमा प्रारंभ की।
सरयू तट से नयाघाट मार्ग श्रद्धालुओं से पटा रहा। उधर श्रीराम अस्पताल से लेकर पूरा रामकोट जयकारों से गूंजता रहा। नयाघाट से लेकर रामघाट तक का पूरा इलाका परिक्रमा के लोकगीतों व जयघोष से गुंजायमान होता रहा।
सरयू के घाटों पर स्नान की होड़ सी दिखी। यहां लाउडस्पीकर द्वारा भक्तों को गहरे पानी में स्नान न करने की चेतावनी भी दी जाती रही।

अयोध्या में पचकोसी परिक्रमा करने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़।- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या में शुक्रवार को पंचकोसी परिक्रमा करते संत -महंत व भक्त।- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें