फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन
विज्ञापन

अयोध्या। प्रयागराज कुंभ के श्रद्धालुओं से रामनगरी पटी हुई है। दूसरे दिन बुधवार को भी लाखों श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन किया। इसी क्रम में रामलला के दरबार में बुधवार को दोनों पालियों में कुल एक लाख 327 श्रद्धालुओं ने माथा टेका।

पहली पाली में खराब मौसम की वजह से जहां मात्र 10,528 श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सके। वहीं दूसरी पाली में अपराह्न 3 बजे के बाद अचानक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रामलला के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आलम यह रहा कि अमावा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। भारी भीड़ को देखते हुए एडीएम कानून व्यवस्था पीडी गुप्त के निर्देश पर दूसरी पाली में रामलला के दर्शन की अवधि 15 मिनट बढ़ाकर 5:15 की गई।

जिसके बाद तब तक लाइन में लगे श्रद्धालुओं को राम लाला का दर्शन सुलभ हो सका। दूसरी पाली में 89,799 भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें