फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर सजीं दुकानें, डेढ़ घंटे जाम में फंसे हजारों लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर सजीं दुकानें, जाम में फंसे लोग
विज्ञापन

अयोध्या। गुलाबबाड़ी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में बृहस्पतिवार को इस बार दुकानें सड़क के ज्यादातर हिस्सा कब्जा कर ऐसे सज गईं कि लोगों का आना-जाना दुश्वार हो गया। ऐसा जाम लगा कि लोग सड़क पर लगभग घंटो तक स्कूटी, साइकिल व बाइक लेकर खड़े रहे।

न तो वह आगे जा सकते थे और न ही पीछे लौटने की स्थिति में थे। जाम से निजात के लिए कोई व्यवस्था भी नहीं दिखाई पड़ीं। गुलाबबाड़ी में गुरुवार को एक महोत्सव को लेकर आधे से ज्यादा मैदान में तंबू-कनात लग गया।
विज्ञापन


इससे मैदान का ज्यादा हिस्सा घिर गया है। यह महोत्सव 21 दिसंबर से शुरू होने वाला है। इसके चलते मैदान में लगने वाली ज्यादातर दुकानें सड़क पर कब्जा कर सज गईं।

अमूमन दुकानें मैदान और मैदान के बाहर ही सड़क पर लगती थी तब भी जाम की स्थिति रहती लेकिन इस बार दुकानें मैदान के सामने से रीडगंज चौराहे तक सड़कों पर लगी। दोनों ओर चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक थी।

बैरियर के साथ होमगार्ड के जवान भी तैनात किए गए थे लेकिन दोपहर सवा तीन बजते-बजते रीडगंज चौराहे से ओवरब्रिज के बीच दो पहिया वाहनों और पैदल लोगों का जाम लग गया। किसी को आगे-पीछे तक होने की स्थिति नहीं रह गई।

जो जाम के बीच फंसा तो वह लगभग पांच बजे तक अपनी स्थिति में खड़ा रहा। देवकाली के बृजेश कुमार, बेनीगंज के रहने वाले संतोष ने बताया कि वह लोग लगभग डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे।

जाम से पीड़ित लोगों ने स्वयं ही इसका रास्ता खोजा दोनों ओर के लोग पीछे लौटना शुरू हुए तो धीरे-धीरे जाम खुला लेकिन व्यवस्था से जुड़े लोगों को इसका भान तक नहीं रहा।
विज्ञापन


अपर सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति सिंह ने बताया कि महोत्सव की अनुमति अभी जारी नहीं की गई है। तैयारी न रोके जाने के लिए चौकी प्रभारी से जरूर कहा गया लेकिन साप्ताहिक बाजार और जाम के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। संबंधित को निर्देश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें