फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य दिवस में जांबांज सैनिकों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद सैनिकों को किया याद
विज्ञापन

अयोध्या। शहीद स्मारक सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के 48वें शौर्य दिवस का आयोजन सैन्य शहीद स्मृतिका चौक पर किया गया। जिसमें शहीद सैनिकों को याद कर जांबाज सैनिकों को सम्मानित किया गया।

1971 युद्ध के जिले के शहीदों मदन गोपाल पांडेय, नरसिंह नारायण सिंह, शोभानाथ पाठक, आनंद प्रसाद तिवारी, जगदंबा प्रसाद यादव को शहीद की वीर नारी गंगोत्री पांडेय के सर्वप्रथम पुष्प अर्पित करने के बाद कैप्टन डीपी तिवारी, नवरंग सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रीतम सिंह, निर्मला सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


1971 के जांबाज सैनिक कैप्टन डीपी तिवारी, सूबेदार इत्काद हुसैन, हवलदार राज नारायण दुबे, हवलदार कृपाशंकर सिंह, रमाकांत तिवारी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह नाहर, कवि रामानंद सागर, कवींद्र साहनी, आनंद अग्रहरि, शरद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें