फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
38 ग्राम विकास अधिकारियों को मिली तैनाती
विज्ञापन

फैजाबाद। नवरात्रि के प्रथम दिन विकास भवन में जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार नवनियुक्त 38 ग्राम विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र के साथ ही ब्लॉकों में तैनाती की पत्र वितरित किया। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों में खुशी की लहर थी।

पखवारे भर के प्रशिक्षण के बाद नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। नियुक्ति पत्र प्रदान करने के साथ जिलाधिकारी ने नव नियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों को टिप्स दिए।
विज्ञापन


कहा कि 15 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करते समय बताया गया होगा कि यह पद ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कितना महत्वपूर्ण है। किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अभी सीखने का समय है। सेवा का अवसर सभी को नहीं मिलता है।

शासन से प्रदत्त अधिकारों का सदुपयोग करके यह कार्य कर सकते है। फील्ड में जाएंगे तो लोग अपात्र होते हुए भी पात्र बनने का प्रयास करेंगे। वे आप को प्रलोभन देंगे और अनुचित दबाव भी बनाएंगे। सभी को सतर्क रहना है।
विज्ञापन


जिस गरीब का हक है उसको दिलाने का प्रयास करें। वरिष्ठ अधिकारियों का आप को संरक्षण रहेगा जब तक की आप परिपक्व नहीं हो जाते।
सीडीओ अभिषेक आनंद ने कहा कि निरंतर प्रगति के लिए निष्ठा पूर्वक ईमानदारी से कार्य करेंगे तो कोई परेशानी नही होगी।

हमेशा अच्छा करने का प्रयास करे। परियोजना निदेशक एके मिश्र ने फील्ड में आने वाली चुनौतियों व कठिनाईयों से रू-ब-रू कराया। जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह ने नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारी का सदैव मार्ग दर्शन करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों के साथ अन्य कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें