फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में उदया स्कूल में युवा खेल प्रतिभा सम्मान समारेाह का आयोजन कर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन करने वाले तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास व विशिष्ट अतिथि विधायक वेदप्रकाश गुप्ता रहे। समारोह में साउथ एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2018 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रजत पदक जीतने वाली वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर की दो बालिकाओं रिया श्रीवास्तव व अनुष्का चौधरी तथा ईरान में संपन्न हुई यूथ एशियन चैंपियनशिप में भारत की कप्तानी करने वाले फैजाबाद स्पोर्ट्स हॉस्टल के खिलाड़ी अभिलाष चौधरी का सम्मान किया गया।

समारोह के संयोजक प्रियेश दूबे ने अतिथियों का स्वागत किया। उदया के चेयरमैन चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, उ.प्र.वॉलीबाल संघ के प्रदेश महासचिव सुनील तिवारी, अभिषेक मिश्र, विशाल मिश्र, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें