फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस, 90 शिकायतों में 23 का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। जिले के सभी थाना व कोतवाली पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में कुल 90 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 23 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान एसएसपी डॉ. मनोज कुमार व एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने थाना महाराजगंज व गोसाईगंज कोतवाली का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान भोजनालय, कंप्यूटर कक्ष, बैरक, आरक्षी आवास निरीक्षण के दौरान सब ठीक पाया गया। वहीं, कांवड़ यात्रा को लेकर मया बाजार- टांडा मार्ग, श्रृंगी ऋषि आश्रम, यादव नगर, भीटी तिराहा के साथ फैजाबाद-अंबेडकरनगर मार्ग का भी निरीक्षण किया गया।

गोसाईगंज कोतवाली में समाधान दिवस में तहसीलदार सदर मनोज सिंह व सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम की मौजूदगी में कुल 13 शिकायतें आईं, जिसमें दो का निस्तारण मौके पर ही किया गया। रुदौली सर्किल के तीनों थानों में समाधान दिवस पर बारिश का असर देखने को मिला। इस दौरान कोतवाली रुदौली में 6, थाना मवई में 6 व थाना पटरंगा में एक शिकायतें आईं। जिसमें एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना हैदरगंज में तहसीलदार विनोद सिंह की अध्यक्षता में कुल 10 शिकायतें आईं, इनमें से तीन का निस्तारण किया गया। नायब तहसीलदार दयाशंकर त्रिपाठी की अध्यक्षता में महराजगंज थाने में आयोजित समाधान दिवस में चार शिकायतें आईं, इनमें दो का निस्तारण किया गया। तारुन थाने में नायब तहसीलदार गजानन दुबे की मौजूदगी में चार शिकायतें आई, इनमें तीन का निस्तारण किया गया। रौनाही थाना में कुल पांच शिकायतें आई, इनमें दो का निस्तारण मौके पर किया गया।

कुमारगंज थाना समाधान दिवस में पांच शिकायतें आईं, जिसमें दो शिकायतों का निस्तारण कराया गया। बीकापुर कोतवाली में उप जिलाधिकारी बृजेंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में 14 शिकायतें आईं, जिसमें तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। पूराकलंदर थाने में आयोजित समाधान दिवस में आठ शिकायतें आई, इसमें चार का निस्तारण किया गया।

खंडासा थाने में सात मामले आएश् जहां किसी का निस्तारण नहीं हो सका। इनायतनगर थाने में सात मामले आए, जिनमें मौके पर तीन मामलों को निस्तारित किया गया। अयोध्या कोतवाली में दो मामले आए, जिनका निस्तारण कर दिया गया, वहीं थाना आरजेबी में कोई शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें