फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विश्वविद्यालय में होगा समरसता महाकुंभ का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अवध विवि में होगा समरसता महाकुंभ का आयोजन
विज्ञापन

फैजाबाद। प्रयाग में कुंभ मेले के पहले योगी सरकार प्रदेश के पांच स्थानों पर वैचारिक महाकुंभ का आयोजन करने जा रही है। यह वैचारिक महाकुंभ इलाहाबाद, वाराणसी, अयोध्या, वृंदावन व लखनऊ में लगेगा। योगी सरकार का मानना है कि लोग कुंभ मेले में आते हैं और स्नान करके चले जाते हैं लेकिन कुंभ मेले की महत्ता की जानकारी नहीं होती है। लोगों को कुंभ की महत्ता की जानकारी देने के लिए सरकार वैचारिक महाकुंभ का आयोजन कर रही है। ये बात समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कही। वो अवध विश्वविद्यालय में इस महाकुंभ की तैयारियों को लेकर बैठक कर रहे थे। उन्होंने बताया कि फैजाबाद के अवध विवि में 16 दिसंबर को समरसता महाकुंभ का आयोजन होगा। इसके लिए 20.90 लाख का बजट निर्धारित किया गया है।
बैठक में समाज कल्याण मंत्री ने बताया कि इन पांच जगहों में वाराणसी में पर्यावरण को लेकर महाकुंभ, तो इलाहाबाद में सद्भाव का वैचारिक महाकुंभ का आयोजन होगा। वही लखनऊ में युवाओं को मेले की महत्ता बताने व जागरूक करने के लिए महाकुंभ व मातृ शक्ति को कुंभ की महत्ता बताने के लिए वृंदावन में वैचारिक महाकुंभ का आयोजन होगा। बैठक में जिला प्रशासन व संभ्रांत लोगों के साथ विचार विमर्श के बाद अयोध्या में 16 दिसंबर को समरसता महाकुंभ आयोजन की तिथि तय की गई। ये आयोजन अवध विश्वविद्यालय में होगा। इसके अलावा बाकी चार जगहों की अभी तिथि तय नहीं की गई है। इसकी तिथि उन जगहों पर जाकर निरीक्षण के बाद तय की जाएगी। बैठक में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, कुलसचिव एसएन शुक्ला, पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह समेत अन्य प्रशासनिक व विवि के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि समरसता महाकुंभ में प्रदेश सरकार के साथ अवध विवि भी पार्टनर है। इसके लिए सभी चार जगहों पर दो-दो मंत्रियों को प्रभारी बनाया गया है। अयोध्या के लिए समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री व ग्राम्य विकास राज्य मंत्री महेंद्र सिंह को प्रभारी बनाया गया है। बताया कि इस समरसता महाकुंभ में समरसता गोष्ठी होगी। जिसमें देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के विद्धानों को आमंत्रित किया जाएगा। अगली बैठक 27 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें