डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में मनाया सेना दिवस
फैजाबाद। डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में 70 वां आर्मी-डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। 15 जनवरी 1949 को जनरल केएम करिअप्पा ने सर एसआरआर रिचर्ड जो आखिरी ब्रिटिश कमांडर इन चीफ थे, से भारतीय सेना की कमान संभाली थी। वे आजादी के बाद पहले कमांडर इन चीफ बन गए थे। इसी अवसर पर भारतीय सेना हर साल 15 जनवरी को आर्मी-डे के रूप में मनाती है। सेना दिवस पर फैजाबाद डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के डोगरा युद्ध स्मारक में ब्रिगेडियर ज्ञानोदय, कमांडेंट द डोगरा रेजिमेंटल सेंटर एंड स्काउटस ने शहीदों के योगदान को स्मरण किया। इसके अलावा स्कूलों के बच्चों ने भी युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। भूतपूर्व सैनिक तथा शहीद सैनिकों की वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया।