फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजरों को कड़ी फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार और जिले की नोडल अफसर अनीता सी मेश्राम ने मंगलवार को लापरवाही के लिए कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजरों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक सही समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया। वह कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को समय व गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए नहीं तो संबधित अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

50 लाख रुपये की लागत से अधिक राशि के निर्माण संबंधी विकास कार्यों की गति में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजरों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


कहा कि अनावश्यक रूप से विलंब होता है। ऐसी स्थिति न आने पाए, स्वयं और जिलाधिकारी के माध्यम से शासन के संज्ञान में लाएं, निर्माण कार्यों की थर्ड पार्टी से जांच कराए जाने पर गुणवत्ता खराब पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ की समय से उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अनुपस्थित रहने वाले स्टाफ के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। महिला हेल्प लाइन 181, डायल 100 को और प्रभावी बनाने, महिला अपराध में कमी लाने के लिए कहा।

गुंडा अधिनियम, यातायात चेकिंग, शस्त्र अधिनियम, थाना समाधान दिवस, खनन माफिया, शराब माफिया के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए कहा।

युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराने को कहा। बैठक में एसएसपी सुभाष सिंह बघेल, मुख्य विकास अधिकारी रवीश गुप्ता, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें