फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त फिर बदले, अब मार्तंड प्रताप की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। नगर निगम अयोध्या के नगर आयुक्त पद पर की गई महेंद्र प्रसाद की तैनाती एक बार फिर बदल गई है। शासन ने अब अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामपुर मार्तंड प्रताप सिंह को नगर निगम अयोध्या का नया नगर आयुक्त तैनात किया है।
विज्ञापन


शासन ने दो दिन पहले नगर आयुक्त रहे एस राजलिंगम को हटाकर महेंद्र प्रसाद को तैनात किया था। अभी उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण नहीं किया था। शासन ने मार्तंड प्रताप सिंह को नगर आयुक्त बना दिया है। सूत्रों के मुताबिक शासन से इसकी सूचना जिले पर भेज दी गई है। उम्मीद है कि वह जल्दी यहां पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें