फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद में फैजाबाद रहा थर्ड क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं खरीद में फैजाबाद रहा थर्ड क्लास
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष महज 38 प्रतिशत ही हुई खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। इस बार गेहूं खरीदने में फैजाबाद थर्ड क्लास रहा। लक्ष्य के सापेक्ष महज 38 प्रतिशत ही गेहूं खरीद हो सकी। हालांकि बीते सपा सरकार में हुई गेहूं खरीद से यह लक्ष्य कहीं बेहतर है। इस वर्ष बहुतायत मात्रा में गेहूं उत्पादन के बावजूद सरकारी खरीद की वजह से बाजार भाव भी स्थिर रहे।
विज्ञापन

15 अप्रैल से जिले के 46 क्रय केंद्रों पर शुरू हुई खरीद 15 जून तक चली। योगी सरकार ने गेहूं खरीद लक्ष्य दो गुना बढ़ाकर जिले को 84 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया था, जिसके सापेक्ष गुरुवार तक 31 हजार 713 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हो सकी, जो कि लक्ष्य का 37.7 प्रतिशत है। हालांकि खरीद का प्रतिशत पिछले वर्षों से अधिक रहा तथा क्रय केंद्रों पर भी किसानों को कोई दिक्कत नहीं आई। वर्ष 2016 में यह खरीद लक्ष्य के सापेक्ष महज 6.94 प्रतिशत हो सकी थी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी उदय प्रताप सिसौदिया ने बताया कि इस बार सरकार ने किसानों का समर्थन मूल्य 1625 रुपये निर्धारित किया था तथा किसानों को अनलोडिंग के मद में 10 रुपये अतिरिक्त देने का निर्णय लिया था। बताया कि सभी क्रय केंद्रों को मिलाकर कुल 60620 किसानों ने गेहूं विक्रय किया है। गेहूं मूल्य आरटीजीएस के माध्यम से दो दिन में किसानों के खाते में भेज दिया जायेगा। पिछली सरकारों में उचित मूल्य न मिलने से किसान बाजार में आढ़त पर अपना गेहूं बेंचते थे, जबकि इस बार सभी क्रय केंद्रों पर संतोषजनक खरीद की गई है।
विज्ञापन


लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं खरीद (मीट्रिक टन में)
वर्ष लक्ष्य खरीद
2017 84000 31713
2016 56000 3886.78
2015 28000 1832.14
2014 44570 628.75
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें