फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल ट्रैक पर मिला किशोर का सिर कटा शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रौजागांव (फैजाबाद)। कोतवाली रुदौली के दलसराय रेलवे क्रॉसिंग के निकट बुधवार सुबह रेलवे लाइन पर एक किशोर का सिर कटा शव मिला। मृतक की पहचान शनि यादव निवासी रौजागांव के रूप हुई। वह रात में घर से नाराज होकर चला गया था।
विज्ञापन

बुधवार भोर कोतवाली रुदौली के दलसराय क्रॉसिंग के निकट एक किशोर का शव ग्रामीणों ने देखा जिसकी जानकारी रुदौली कोतवाली में दी। मौके पर पहुँचे कोतवाल ने शव को रेलवे लाइन से हटवाया तब तक यह जानकारी पूरे क्षेत्र में फैल गई। रौजागांव के ग्रामीणों ने मृतक की पहचान शनि यादव (15) पुत्र अरविंद यादव के रूप में की। अरविंद रेलवे में कार्यरत हैं। बीती रात शनि घर छोड़कर लापता हो गया था। पूरी रात परिवार वाले शनि को परिचितों व अन्य जगह ढूंढते रहे लेकिन कुछ पता नही चल सका। सुबह जब रेलवे लाइन पर लाश मिलने की जानकारी मिली तो पूरा परिवार वहां पहुंचा। शनि की सिर कटी लाश देख पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल जयवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जानकारी में आया है कि बीती रात शनि को उसकी दादी ने किसी बात पर डांट दिया था जिसके बाद वह घर से लापता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें