फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर ट्रक में घुसी कार, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, पांच घायल
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही से हुआ हादसा, नहीं हटवाया था दुर्घटनाग्रस्त ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो
बीकापुर (फैजाबाद)। फैजाबाद-इलाहाबाद हाईवे पर चौरे बाजार-कूरेभार सीमा पर मंगलवार रात सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में एक कार पीछे से घुस गई। जिससे कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बीकापुर लाया गया। जहां से गंभीर हालत में तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा पुलिस की लापरवाही के चलते हुआ। सोमवार रात में यहां ट्रकों की भिड़ंत में दोनों ट्रकाें के चालकों की मौत हो गई थी। मगर पुलिस ने हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से नहीं हटवाया। जिसका नतीजा रहा कि कार हादसा हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के फैजाबाद-इलाहाबाद हाइवे पर चौरे बाजार-कूरेभार सीमा पर स्टेट बैंक के समीप मंगलवार रात पुलिस हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवा रही थी तभी सुल्तानपुर की ओर से आ रही कार क्षतिग्रस्त ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे कार में सवार कुलदीप, संदीप निवासी मथुरा का पुरवा मजनाई इनायत नगर, इन्द्रेश कुमार यादव निवासी पलिया इनायत नगर, वेदप्रकाश लोदी कापुरवा कुचेरा इनायत नगर व राजेंद्र कुमार निवासी लक्ष्मण मिश्र का पुरवा इनायतनगर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बीकापुर लाया गया। जहां से कुलदीप, इंद्रेश व राजेंद्र को जिला अस्पताल रेफ र कर दिया गया। दो दिन पहले चौरेबाजार-कूरेभार सीमा पर दो ट्रकों की भिड़ंत में दोनों ट्रकों के चालकों की मौत हो गई थी। मगर इस हादसे के 21 घंटे तक बीकापुर पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से नहीं हटवाया। जिसका नतीजा रहा कि कार हादसा हो गया। इससे पहले भी पुलिस की लापरवाही के चलते 31 मई की रात हाइवे पर शेरपुर पारा के पास ट्रक की टक्कर से खड़ी ट्रक के खलासी की मौत हो गई थी। मगर पुलिस ने यहां भी हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक को नहीं हटवाया। इससे दूसरे दिन 1 जून को इसी ट्रक में पीछे से घुसी पिकअप के चालक को जान गंवानी पड़ी थी। पुलिस की लापरवाही से जहां अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है। वहीं ताजा कार हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। बीकापुर कोतवाली की चौरे बाजार चौकी प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि क्रेन नहीं मिला था, इसलिए ट्रकों को नहीं हटवाया जा सका था। क्रेन मिलने पर ट्रकों को सड़क से हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें