फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में कोरोना संक्रमण दर तेजी से घटती जा रही है। शनिवार को सिर्फ 31 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए और स्वस्थ होने के बाद 76 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। कुल मरीजों की संख्या अब 18587 हो गई है, इनमें सक्रिय मरीज 254 रह गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर तेजी से कम होता जा रह है। शनिवार को 3591 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 31 लोग संक्रमित पाए गए हैं और जांच के लिए 3663 लोगों का नमूना लिया गया है।
मवई ब्लॉक के दुल्लापुर, मिल्कीपुर के इनायतनगर, पूरा ब्लॉक की आदर्श नगर कॉलोनी में दो-दो, नगर निगम क्षेत्र के देवकाली, बेनीगंज, धनीराम का पुरवा, वजीरगंज, बलरामपुर हाउस, रीडगंज चौराहा, सहादतगंज, अमानीगंज, बीकापुर के गंडई, रामनगर, मसौधा ब्लॉक की कौशलपुरी कॉलोनी, गोपालपुर, मया ब्लॉक के जयपुर, तुलसीपुर सहित अन्य जगहों पर एक-एक मरीज संक्रमित पाया गया है। मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में दस व जिला चिकित्सालय में एक मरीज भर्ती किया गया है। शेष सभी मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें