फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

276 जवानों ने लिया मातृभूमि की रक्षा का संकल्प

विज्ञापन
डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें 34 सप्ताह की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पासआउट हुए 276 रंगरूटों ने मातृभूमि की सेवा और रक्षा करने की शपथ ली।
विज्ञापन

डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर जेकेएस विर्क ने परेड की सलामी ली। इस दौरान नौजवानों के कदमों की थाप के साथ डोगरा रेजिमेंट के मिलिट्री बैंड ने अपनी मधुर धुन की छटा बिखेरी।
ट्रेनिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रंगरूटों को मेडल प्रदान किए गए। सर्वश्रेष्ठ रंगरूट का पुरस्कार रंगरूट जितेंद्र कुमार को मिला। इसके अलावा शारीरिक क्षमता में मुकेश कुमार, शस्त्र एवं फायरिंग में अंकुश कुमार, खेलकूद में साहिल ठाकुर, ड्रिल में रोहन चौहान, शारीरिक प्रशिक्षण में अमनदीप सिंह तथा रक्षा ज्ञान में अक्षय कुमार को मेडल प्रदान किया गया। ब्रि. जेकेएस विर्क ने आला दर्जे की ड्रिल व उच्चकोटि के टर्न आउट के लिए जवानों को शाबाशी दी।
विज्ञापन

परेड को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं। ऐसे में देश को आप जैसे होनहार सैनिकों की जरूरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पासआउट हुए जवान अपनी यूनिट में पहुंचकर, यहां सीखे हुनर का सदुपयोग करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने सभी रंगरूटों को भारतीय सेना की सर्वोत्तम सैनिक परंपरा को बनाए रखने व रेजिमेंट का आदर्श वाक्य कर्तव्यमन्वात्मा अर्थात स्वयं से पूर्व कर्तव्य को अपना मार्ग दर्शन बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के मिलिट्री बैंड ने मधुर धुनें बजाकर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें