फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 मरीज मिले पॉजिटिव, 164 हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में सोमवार को 27 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि, स्वस्थ होने के बाद 164 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 16312 हो गई है। इनमें सक्रिय मरीज अब घटकर 487 हो गए हैं। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण दर में और कमी देखी गई है। प्राप्त हुई 4438 लोगों की रिपोर्ट में सिर्फ 27 मरीज ही पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें बीकापुर के सजोननबरसा में छह मरीज मिलने से हड़कंप रहा।
विज्ञापन

रुदौली के जमधरा में तीन, बीकापुर के मुमरिचनगर, मसौधा ब्लॉक के पंडित पुरवा में दो-दो पॉजिटिव मिले। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर, मड़ना सहित अन्य जगहों पर एक-एक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल सक्रिय 487 मरीजों में से 447 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। शेष मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें