फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 ब्लॉक प्रमुख पद पर 26 ने भ्ारा परचा

Fri, 05 Feb 2016 11:35 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 11 ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए शुक्रवार को गहमागहमी के बीच 26 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जांच के बाद सभी परचे वैध मिले। नामांकन को लेकर ब्लॉक मुख्यालयों पर भारी भीड़ रही। इसे संभालने में पुलिस को पसीने छूट गए।
विज्ञापन


तीन ब्लॉक अमानीगंज, पूराबाजार और तारुन में एक-एक प्रत्याशी के नामांकन पत्र दाखिल करने से इनके निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। इनमें अमानीगंज से एक भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के भाई हैं।

प्रत्याशियों ने कई-कई सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कई जगह घर के जीते सदस्यों ने भी नामांकन किए हैं, ऐसे में शनिवार को नाम वापसी के बाद सही तस्वीर साफ होगी।   
विज्ञापन


जिले के 11 ब्लाकों में नामांकन को लेकर सुबह से गहमागहमी का माहौल रहा। बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक, यहां बसपा समर्थित प्रत्याशी संतोष सिंह और उनके भाई राजेश सिंह ने नामांकन दाखिल किया।

भाजपा नेता और पूर्व प्रमुख संजीव सिंह ने भी नामांकन दाखिल किया है। सपा नेता दिग्विजय सिंह ने नामांकन किया है। हालांकि अभी सपा से जारी सूची में उनका नाम नहीं है। रिटर्निंग अधिकारी पारसनाथ ने बताया कि चार नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।

नामांकन के बाद कई बीडीसी सदस्य भूमिगत हो गए हैं। मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, अमानीगंज ब्लॉक प्रमुख पद के लिए एक मात्र प्रत्याशी रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के भाई राम प्रताप यादव ने नामांकन किया।

एक मात्र नामांकन के चलते उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। मिल्कीपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सत्ता दल से जुड़े दो प्रत्याशियों ने दावेदारी की है। इनमें युवजन सभा के प्रदेश सचिव अभिषेक यादव की पत्नी किरन और पूर्व प्रमुख कमलेश यादव की पत्नी कविता यादव हैं।

सपा ने किरन को प्रत्याशी बनाया है। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सपा समर्थित रामवती पत्नी राजकुमार और जिला पंचायत सदस्य रह चुकी राजकिरण पत्नी रामलल्लन ने नामांकन दाखिल किया है। यह भी सपा की ही बताई जा रही हैं।

अमानीगंज ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार राय ने बताया कि प्रमुख पद के लिए मात्र राम प्रताप यादव ने ही नामांकन दाखिल किया है। नामवापसी के बाद निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति साफ होगी।

रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक, रुदौली ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सपा से अल्का पाठक ने अपना नामांकन दो सेटों में दाखिल किया। बसपा से प्रमुख पद की प्रत्याशी शिल्पी सिंह ने भी दो सेटों में पर्चा दाखिल किया। निर्दल प्रत्याशी के रुप में रुदौली में राजदेई ने पर्चा दाखिल किया।

आरओ हसनैन अहमद ने बताया कि तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। मवई ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चार नामांकन दाखिल किए गए। सपा समर्थित वरिष्ठ नेता निशात अली खां ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।

समाजसेवी राजीव तिवारी ने प्रमुख पद के लिए शिव कुमार पाठक आतिर खां के साथ पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। राजीव ने अपनी पत्नी अंजू तिवारी का, निशात अली ने अपने भाई की पत्नी मुशरत जहां का पर्चा दाखिल कराया।

सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक, सोहावल ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चार नामांकन पत्र दाखिल किए गए। शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने वालों में सपा समर्थित प्रत्याशी शोभनाथ दुबे ने दो सेट में और सुभाष चंद ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया।

यहां से फिरदौस खान और इनकी पत्नी शाहीन खानम ने दो-दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। मसौधा प्रतिनिधि के मुताबिक, मसौधा ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा नेता अशोक सिंह की पत्नी सरोज सिंह ने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।

यहां से सपा नेता अनिल कुमार यादव बब्लू की पत्नी सुषमा देवी ने नामांकन दाखिल किया। तारुन ब्लॉक प्रमुख पद के लिए केवल एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। यहां से सपा से घोषित समर्थित प्रत्याशी पारसनाथ यादव ने विजय प्रताप सिंह को समर्थन दे दिया। विजय भी सपा से जुड़े बताए गए हैं।

पूराबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, यहां से एकमात्र प्रत्याशी धर्मराज ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वह सपा से घोषित प्रत्याशी व गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के करीबी हैं। धर्मराज ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।

उनका नामांकन कराने के लिए वन राज्य मंत्री तेज नारायण पांडेय व विधायक गोसाईगंज के पिता भगवान वक्श सिंह, प्रमुख स्वामी नाथ वर्मा थे। आरओ वीपी सिंह ने बताया कि यहां एकमात्र धर्मराज का नामांकन दाखिल हुआ है।

मया बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, मयाबाजार ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा से अशोक यादव ने नामांकन किया। सपा से भूपेंद्र सिंह बब्लू ने समर्थकों संग पहुंच नामांकन किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें