फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन आज

Fri, 05 Feb 2016 12:29 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव को लेकर जिले में अधिसूचना के बाद नामांकन की तैयारी पूरी कर ली गई है। नामांकन शुक्रवार को संबंधित ब्लॉकों पर पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 3 बजे तक होगा। उसी दिन जांच का काम भी पूरा होना है।
विज्ञापन


7 फरवरी को मतदान और उसी दिन मतगणना की कवायद पूरी कर परिणाम भी घोषित करना है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तैयारी को लेकर आधी रात तक इससे जुड़े कार्यालय खुले रहे।

नामांकन को लेकर ब्लॉक मुख्यालयों पर बैरीकेडिंग कर दी गई है। अपराह्न तीन बजे से नामांकन फार्म भी बेचे जा रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी कर दी गई है। 11 विकासखंडों में 1078 मतदाता (बीडीसी) प्रमुखों का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन


जिले में बीकापुर उपचुनाव के मद्देनजर शासन ने जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनाव स्थगित कर रखा था लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद आननफानन में जिले में 11 ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर कार्रवाई शुरू कर दी गई।

बुधवार रात राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश आने और अधिसूचना जारी होने के बाद सहायक रिटर्निंग अफसरों की तैनाती कर दी गई। जिले की अधूरी मतदाता सूची को पूरा करने के लिए जिले के सभी बीडीओ को लगाया गया।

अधिसूचना के मुताबिक अब पांच फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। छह फरवरी को नामांकन फार्म वापस लिए जा सकेंगे। सात फरवरी को मतदान के साथ ही मतगणना कराई जाएगी।

नामांकन से मतदान और मतगणना तक की कार्रवाई ब्लॉक मुख्यालयों पर ही संपन्न कराए जाने के लिए कहा गया है। ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए रात के बाद अल सुबह से ही प्रशासन व पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है।

डीएम ने ब्लाक प्रमुख चुनाव में नामांकन से मतदान और मतगणना कराए जाने तक के लिए सुरक्षा व्यवस्था कराए जाने के लिए एसएसपी को पत्र भेजा। सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे है।

ब्लॉकों पर बैरीकेडिंग का काम तेज कर दिया गया है। गुरुवार से ही नामांकन पत्रों की बिक्री शुरु कर दी गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें