फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

221 जवानों ने लिया देश की रक्षा का संकल्प

विज्ञापन
पासिंग आउट परेड के दौरान सलामी देते जवान। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में शनिवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ट्रेनिंग पूरी करने वाले 221 रंगरूटों ने देश सेवा और रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ट्रेनिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रंगरूटों को मेडल प्रदान किये गए।
विज्ञापन

डोगरा रेजिमेंटल सेंटर परिसर में आयोजित समारोह में ब्रिगेडियर जेकेएस विरक ने परेड की सलामी ली। इस दौरान 34 सप्ताह का सफल प्रशिक्षण पूरा करने वाले रंगरूटों ने मातृभूमि की सेवा और रक्षा करने की शपथ ली।
नौजवानों की कदमों की थाप के साथ डोगरा रेजिमेंट के मिलिट्री बैंड ने अपनी मधुर धुन से समारोह में चार चांद लगा दिए। परेड का निरीक्षण करने के बाद जवानों को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर ने कहा कि वर्तमान समय में देश की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं।
विज्ञापन

ऐसे में देश को होनहार सैनिकों की जरूरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि पास आउट हुए जवान अपनी यूनिट में पहुंचकर यहां सीखे हुनर का सदुपयोग करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने सभी जवानों को संकल्प लेने के लिए कहा कि हमेशा भारतीय सेना की सर्वोत्तम सैनिक परंपरा को बनाए रखना है और रेजिमेंट के आदर्श वाक्य कर्तव्यमन्वात्मा अर्थात स्वयं से पूर्व कर्तव्य को अपना मार्गदर्शन बनाना है।
कार्यक्रम में ट्रेनिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रंगरूटों को मेडल प्रदान किये गए। सर्वश्रेष्ठ रंगरूट का पुरस्कार चंदरपाल को प्रदान किया गया। शारीरिक क्षमता में अविनाश कुमार, शस्त्र एवं फायरिंग में विश्व प्रताप सिंह, खेलकूद में ललित कुमार, ड्रिल में नीरज वर्मा, शारीरिक प्रशिक्षण में चंदन शर्मा और रक्षा ज्ञान में भानु प्रताप को प्रथम स्थान हासिल करने पर मेडल प्रदान किये गए। ब्रिगेडियर ने आला दर्जे की ड्रिल व उच्चकोटि के टर्न आउट के लिए जवानों को शाबाशी दी। समारोह में बड़ी संख्या में दर्शकों ने इस रोमांचकारी दृश्य को देखा। पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें