हरि प्रसाद अध्यक्ष व दिनेश कुमार उपाध्यक्ष बने
फैजाबाद। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ का वार्षिक चुनाव अरुण भानु तिवारी प्रदेश मंत्री तथा मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरि प्रसाद गुप्ता अकबरपुर डिपो, दिनेश कुमार उपाध्याय क्षेत्रीय मंत्री, दीपक लाल चौधरी कोषाध्यक्ष, सिद्धनाथ तिवारी अमेठी डिपो का क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। चुनाव के समय फैजाबाद डिपो की शाखा अध्यक्ष रामसूरत सुमंत, मंत्री दीपक लाल चौधरी, हरि प्रसाद गुप्ता, अकबरपुर डिपो के शाखा अध्यक्ष सलाहुद्दीन, मंत्री अनिल सिंह ,क्षेत्रीय कार्यशाला के अध्यक्ष मोतीलाल मंत्री राम ओंकार सुल्तानपुर डिपो के अध्यक्ष के के तिवारी, ब्रह्मदेव पांडे , बृजेंद्र प्रताप सिंह, , राम सुमन यादव आदि कर्मचारी संघ कार्यालय फैजाबाद में उपस्थित रहे। बैठक द्वारा निर्णय लिया गया कि 30 अक्टूबर को संघ कार्यालय में बड़े प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।