फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 करोड़ की लागत से अयोध्या में बनेगा पार्किंग स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में बनेगा पार्किंग स्थल, यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या के विकास के लिए रामायण सर्किट योजना से कराए जा रहे कार्यों के क्रम में ही राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे पर्यटन विभाग की जमीन पर 14 करोड़ की लागत से पार्किंग स्थल के निर्माण की योजना तैयार हो गई है।

इसके लिए जमीन भी चिह्नित की जा चुकी है। यहां करीब 20 बसों की पार्किंग के अलावा बस स्टाफ के लिए कैंटीन, यात्री सुविधाओं का विकास, टायलेट ब्लॉक व दुकानों का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


अयोध्या में चल रहे पर्यटन विकास के कई कार्य भूमि की अनुपलब्धता के चलते अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं। पर्यटन विभाग के यात्री बस अड्डे का निर्माण भी अधर में लटक गया है। जिसके चलते पर्यटन विभाग ने अब सारा ध्यान पार्किंग स्थल पर केंद्रित कर दिया है।

रामायण सर्किट योजना के अंतर्गत पर्यटन विभाग की ओर से बिड़ला धर्मशाला के सामने स्थित पुराने बस अड्डे के स्थान पर सरफेस पार्किंग का प्रस्ताव किया गया था। यह प्रस्ताव स्वीकृत भी हो गया।

कार्यदाई संस्था के परियोजना प्रबंधक एसके तायल ने बताया कि खाली भूमि मिलने के बाद ही कार्य शुरू हो सकेगा। बताया कि भूमि खाली होने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से भी क्लीयरेंस लेनी पड़ेगी।

पुराने बस अड्डे के ठीक बगल में सुग्रीव टीला है। जो कि एएसआई का संरक्षित स्मारक है। फिलहाल सरफेस पार्किंग की योजना भी अभी अधर में ही पड़ी हुई है।

वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे पर्यटन विभाग की जमीन पर पार्किंग स्थल के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। पर्यटन अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि बालूघाट बरहटा के पास 56 गुणा 73 मीटर भूमि चिह्नित की जा चुकी है।

पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य 14 करोड़ की लागत से प्रस्तावित है। यहां करीब 20 बसों की पार्किंग के अलावा बस स्टाफ के लिए कैंटीन, यात्री सुविधाओं का विकास, टायलेट ब्लॉक व दुकानों का भी निर्माण कराया जाएगा।

इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है, जमीन के लिए स्थानीय काश्तकारों से वार्ता की जा रही है। सहमति बनते ही भूमि अधिग्रहीत कर काम शुरू कर दिया जाएगा।

दिगंबर अखाड़ा में पौने तीन करोड़ से बहुउद्देशीय हाल का निर्माण कार्य 70 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। यह बहुउद्देशीय हाल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। अभी इसमें दो तल में कुल 24 कमरे का निर्माण किया जा रहा है।

कमरे वातानुकूलित होंगे तथा अन्य सुविधाओं से भी लैस होंगे। दीपोत्सव से पूर्व बहुउद्देशीय हाल का कार्य पूर्ण हो जाने की पूरी उम्मीद है। वहीं दूसरी तरफ रामपैड़ी से लेकर मुख्यमार्ग के दोनों तरफ पाथवे का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


रामपैड़ी परिसर के सुंदरीकरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। दीपोत्सव से पूर्व पर्यटन विकास के सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश पर्यटन मंत्री ने दे रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें