फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता स्व. मुन्ना सिंह की आदमकद मूर्ति का अनावरण आज

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान नेता की आदमकद मूर्ति का अनावरण आज
विज्ञापन

फैजाबाद। किसान के हितों के लिए आजन्म संघर्ष करने वाले पूर्व सिंचाई मंत्री रहे स्व. मुन्ना सिंह चौहान की दूसरी पुण्यतिथि पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा उनकी आदमकद मूर्ति का चौ. चरण सिंह इंटर कॉलेज महोली में मंगलवार सुबह नौ बजे अनावरण करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। स्व. सिंह की पत्नी व बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान, पुत्र डॉ. अमित सिंह चौहान ने प्रशासनिक अधिकारियों संग सोमवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह आदि नेता भी हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि 31 जुलाई 2016 में डेंगू व फेफड़े के संक्रमण के चलते लखनऊ के पीजीआई पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह का निधन हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें