फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन मास का पहला सोमवार आज, प्रशासन सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन मास का पहला सोमवार आज, प्रशासन सतर्क
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी में हर-हर बम-बम के जयकारे गूंजने लगे हैं। सावन मास के पहले सोमवार की पूर्व संध्या पर रामनगरी अयोध्या में कांवड़ियों की भीड़ जुटने लगी है। जलाभिषेक के लिए शिवालयों में तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रशासन भी सतर्क है।
सावन मास को लेकर रामनगरी में धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी है। कांवड़ियों के समूह भी अयोध्या में जुटने लगे है। सावन के पहले सोमवार की पूर्व संध्या पर अयोध्या के चौक-चौराहों पर शिव भक्ति में लीन कावंड़ियां समूह में नाचते-गाते नजर आए। सावन के पहले सोमवार पर आज आसपास के जिलों गोंडा, बस्ती, अंबेडकरनगर, टांडा, बलरामपुर आदि से कांवड़ियों की टोलियां अयोध्या के विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक के लिए सरयू जल लेने पहुंच रही हैं। भक्तों की टोलियां सरयू स्नान कर विभिन्न शिवमंदिरों नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ आदि में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर रामनगरी के अन्य मंदिरों रामलला, कनकभवन, हनुमानगढ़ी आदि में भी दर्शन-पूजन करती हैं।
विज्ञापन


सावन के सभी सोमवार पर रहेगा रूट डायवर्जन
अयोध्या। सावन मास के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मेला क्षेत्र की निगरानी ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से होगी। प्रमुख मठ-मंदिरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मेला सुरक्षा अधिकारी एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि सावन के हर सोमवार पर भक्तों की भीड़ उमड़ने के 30 जुलाई, 6 अगस्त, 13 अगस्त व 20 अगस्त को रूट डायवर्जन इस तरह लागू होगा-
विज्ञापन

- फैजाबाद शहर से आने वाले वाहन श्रीराम अस्पताल तक जा सकेंगे
- आशिफबाग चौराहे की ओर से आने वाले वाहन विद्याकुंड तिराहे तक
- बूथ नंबर चार से आने वाले वाहन रामघाट चौराहे तक जा सकेंगे
- बहराइच, गोंडा, बलरामपुर से अयोध्या आने वाले वाहन लकड़मंडी चौराहे से हाई-वे की ओर जाएंगे
- गोरखपुर, बस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, रायबरेली, लखनऊ से आने वाले वाहन साकेत पेट्रोल पंप तक जा सकेंगे

इस तरह करें पूजन, मिलेगी बाधा से मुक्ति
सावन का पहला सोमवार इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए विशेष है। आचार्य शिवेंद्र ने बताया कि पहला सोमवार एक साथ दो शुभ योग लेकर आया है। मनोयोग से भगवान शिव का पूजन करने से श्रद्धालुओं को बाधा से मुक्ति मिलेगी। बताया कि सोमवार को भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल व दूध अर्पित करें। भगवान शंकर के सामने तिल के तेल का दीया प्रज्वलित करें ओर फल व फूल अर्पित करें। ऊं नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करते हुए भगवान शंकर को सुपारी, पंच, अमृत, नारियल व बेल की पत्तियां चढ़ाएं। सावन सोमवार व्रत कथा का पाठ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें