फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केंद्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केंद्र शुरू
विज्ञापन

फैजाबाद। पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए दर्शननगर स्थित मंडलीय चिकित्सालय में रानी लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केन्द्र का उद्घाटन सांसद लल्लू सिंह और जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने किया। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि इस केंद्र पर पुलिस, चिकित्सा सुविधा तथा पीड़ित महिलाओं को कानूनी मदद के साथ ही अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। डीएम ने बताया कि पीड़ित महिला 24 घंटे 181 टोल फ्र्री नंबर पर काल करके मदद ले सकती है। रेस्क्यू टीम सीधे घटनास्थल पहुंचकर महिला को केंद्र तक ला कर उनकी आवश्यक मदद करेगी। महिलाओं को कानूनी मदद के लिए इसी केंद्र पर एक पुलिस रिपोर्टिंग चौकी की स्थापना की जाएगी। मुकदमा दर्ज कराने के लिए महिलाओं को थाने का चक्कर नहीं लगाना होगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें