फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत पर फूंटा गुस्सा, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की मौत पर भड़के लोग, लगाया जाम
विज्ञापन

फैजाबाद। अयोध्या कोतवाली के कुशमाहा चौराहे पर संदिग्ध हालात में घायल मिले युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। फैजाबाद शव आने पर नाराज परिवारजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए फैजाबाद-अयोध्या मार्ग पर बेनीगंज के पास जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद नाराज लोग शांत हुए। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
कोतवाली नगर के बेनीगंज मोहल्ले का युवक तौफीक (24) संदिग्ध परिस्थितियों में 6 जुलाई को कुशमाहा चौराहे पर घायल मिला था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया था। जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। दोपहर शव फैजाबाद स्थित आवास पर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिवारजनों ने फैजाबाद-अयोध्या मार्ग पर आईटीआई के पास सड़क पर शव रखकर मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर सीओ अयोध्या राजू साव, नगर कोतवाल अमर सिंह व अयोध्या कोतवाल विनोद बाबू मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारजनों का आरोप है कि तौफीक की हत्या की गई है। 6 जुलाई की रात एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने फोन करके तौफीक को बुलाया था, जिसके बाद वो घायल अवस्था में मिला। इस दौरान उक्त ब्यूटी पार्लर संचालिका उसके साथ थी। युवक को जब जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया, उसके बाद से ब्यूटी पार्लर संचालिका फरार हो गई। आरोप है कि उसी ने तौफीक की हत्या करवाई है। सीओ अयोध्या ने नाराज परिवारीजनों को आश्वासन दिया की ब्यूटी पार्लर संचालिका और उनके परिवारजनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर विवेचना की जाएगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मार्ग को खोल दिया। पुलिस ने तौफीक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें