फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग उगल रहा सूरज, उड़ीसा में फंसा मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन
आग उगल रहा सूरज, उड़ीसा में थमा मानसून
विज्ञापन

फैजाबाद। आग उगल रहे सूरज की तपिश से बुधवार को हर कोई कोई पस्त नजर आया। 15 से 18 जून तक मानसूनी बारिश का पूर्वानुमान भी ध्वस्त हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून उड़ीसा-बिहार बार्डर पर थमा हुआ है। यूपी में आने में एक सप्ताह तक का वक्त लग सकता है। उधर, किसान धान की बेहन तैयार कर रोपाई के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।
बारिश न होने से तापमान फिर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को दोपहर दो बजे पारा 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। हवा उत्तरी-पश्चिमी बहने और आसमान में बादलों की आवाजाही से किसानों को बारिश की उम्मीद थी, मगर ऐसा होता नहीं दिख रहा। एनडी विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ तिवारी कहते हैं कि मानसून उड़ीसा-बिहार बार्डर पर 10 जून से थमा हुआ है। इसके 15 से 18 जून तक बलिया-वाराणसी के रास्ते यूपी में प्रवेश की उम्मीद थी, मगर अब एक सप्ताह का वक्त और लग सकता है। उधर, गर्मी से बेहाल लोग बचने के लिए तरह-तरह के जतन करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहगंज फीडर फुंका, बिजली ठप
फैजाबाद। शहर के फतेहगंज फीडर की सीटी फुंकने से शहर के एक हिस्से की बिजली दोपहर से शाम तक गुल रही। करीब 40 हजार उपभोक्ताओं की हालत भीषण गर्मी से पस्त रही। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं का कहना है कि दोपहर में फीडर की सीटी तेज आवाज के जल गई। इससे बदलने का काम चल रहा है। देवकाली उपकेंद्र के जेई ने बताया कि काम तेजी से चल रही है। शाम तक बिजली बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें