फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में बच्चों के बीच शिक्षक बने जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय में बच्चों के बीच शिक्षक बने जिलाधिकारी
विज्ञापन

फैजाबाद। स्वच्छ भारत पर्व पर जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार बच्चों के बीच शिक्षक बन गए। प्राथमिक विद्यालय पूराबाजार में सवाल जवाब के जरिए बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

डीएम ने संक्रमण व प्रदूषण फैलने के कारण और परिणाम से शुरू करके घर में शौचालय निर्माण करवाने तक के लिए प्रेरित किया। बताया कि संक्रमण व प्रदूषण से सभी बीमार होते हैं। बच्चों ने बताया कि संक्रमण व प्रदूषण वातावरण, हवा, पानी से फैलता है। डीएम ने बच्चों से कहा कि संक्रमण व प्रदूषण से आदमी व पशु-पक्षी भी प्रभावित होते है। इससे हम सभी को बचना है। उन्होंने उन छात्र-छात्राओं, जिनके यहां टॉयलेट नहीं बना है और वे 15-20 दिन में अपने माता-पिता को प्रेरित कर शौचालय बनवाते है तो उन्हें मई में 200-200 रुपये का पुरस्कार वे स्वयं आकर वितरित करेंगे। उन्होंने प्राथमिक व जूनियर विद्यालय के प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक को जिम्मेदारी दी कि व 21-21 बच्चों की सूची बनवाएं। जिनके यहां शौचालय नहीं है और 15-20 दिन में उनके अभिभावकों को बुलाकर शौचालय बनवाने की प्रक्रिया प्रारंभ कराएं। डीएम ने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता से शौचालय बनवाने के लिए जिद करें और कहे कि हम अब खुले में शौच नहीं करेंगे हम बड़े हो गए हैं हमें अब शर्म आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें