फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व चालक को बंधक बनाकर लूटने वाला शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। मऊ शिवाला रेलवे क्रॉसिंग के निकट गत 29 जुलाई को एक ट्रक व चालक को बंधक बनाकर लूट करने के मामले में कैंट पुलिस ने एक आरोपी को दबोचने का दावा किया है। आरोपी के पास से एक देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक को 3 अगस्त को इलाहाबाद जिले के एक गैराज से बरामद किया था लेकिन लुटेरे फरार चल रहे थे। कैंट पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि घटना के आरोपी शहर में घूम रहे हैं। प्रभारी के नेतृत्व में बनी टीम ने रविवार रात ग्राम जगदीशपुर नहर पटरी से एक आरोपी विकास यादव निवासी शंकर खेड़ा थाना मौरावां जिला उन्नाव को गिरफ्तार कर लिया।

इसके कब्जे से एक देसी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। थाना प्रभारी कैंट राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी विकास का लंबा आपराधिक इतिहास है, उसके खिलाफ कई जिलों में केस दर्ज है। उसे सोमवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, माझा क्षेत्र का कुख्यात अपराधी लक्ष्मण निषाद निवासी निर्मली कुंड थाना कैंट फैजाबाद जो बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है, वो वर्ष 2014 से फरार था, उसे कैंट पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया है। उसे सहादतगंज हनुमानगढ़ी के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें