फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका वर्ग में फैजाबाद को दोहरा खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

फैजाबाद। मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज फैजाबाद के तत्वावधान में मंडलीय स्कूली बैडमिंटन और टी.टी प्रतियोगिता का आयोजन डा. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में फैजाबाद सहित बाराबंकी, सुल्तानपुर अंबेडकरनगर की टीमों ने प्रतिभाग किया।

बालिका वर्ग में फैजाबाद ने दोनों वर्गों में बाराबंकी को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। बालक वर्ग के अंडर 19 वर्ग में सुल्तानपुर ने फैजाबाद को पराजित किया। अंडर-14 वर्ग में फैजाबाद ने सुल्तानपुर को पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन पर धीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रातीय कार्यकारणी सदस्य और सुल्तानपुर के क्रीडा सचिव दिलीप कुमार सिंह ने विजेता खिलाडियों को पुरस्कार वितरित किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत बालक अंडर 14 वर्ग में बाराबंकी और सुल्तानपुर के बीच खेले गए मुकाबले मे सुमित तिवारी सुल्तानपुर ने अंकित गुप्ता बाराबंकी को 15-5-152 से पराजित किया।

युगल मुकाबले में सुमित और सुनील पाल की जोड़ी ने अंकित गुप्ता और शुएब की जोड़ी को 15-5, 15-9 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फैजाबाद और सुल्तानपुर के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में फैजाबाद के निखिल ने सुमित को 15-9, 15-7 से पराजित कर 1-0 से बढ़त बना ली।

युगल मुकाबले में निखिल और कुशल बजाज की जोड़ी ने सुमित और सुनील पाल की जोड़ी को 15-6, 15-11 से पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया। बालक अंडर 19 वर्ग में बाराबंकी और सुल्तानपुर के बीच खेले गए मुकाबले मे अरमान सुल्तानपुर ने नूरुद्दीन बाराबंकी को 15-5, 15-2 से पराजित किया।

युगल मुकाबले में अरमान व रोहित वर्मा की जोड़ी ने नूरुदद्ीन और फरत की जोड़ी को पराजित कर 15-1, 15-3 से फाइनल में प्रवेश किया। बालिका अंडर 14 वर्ग के मुकाबले में फैजाबाद की पायल ने निधि तिवारी को 15-7, 15-2 से, अर्चिता ने सोनाली वर्मा को 15-11, 15-3 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन


बालिका अंडर 19 वर्ग में फैजाबाद की रिशिका यादव ने बाराबंकी की यति यादव को 15-1 से, शिवानी उपाध्याय ने शिवानी वर्मा को 15-0, 15-2 से पराजित किया। इस अवसर पर रमेश यादव, परमेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह, ज्येन्द्र पाठक, चंद्रशेखर सिंह, अंजूरानी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें