फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

हनुमतनगर (फैजाबाद)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अलावपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया और दोनों पक्षों की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

वहीं मामले में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार अलावलपुर मजरे साधोपांडे पुरवा के रामजनम व हरि इच्छा का पुरवा निवासी हीरालाल के बीच रास्ते के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


इसमें दोनों पक्षों से दो लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने रामजनम की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ व हीरालाल की तहरीर पर दो नामजद व आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मारपीट में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय ने बताया कि रामजनम की तहरीर पर विकास, हीरालाल सहित पांच लोगों के खिलाफ व हीरालाल की तहरीर पर धनेश, राजेंद्र सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें