फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे जिले में भाजपाइयों ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

जनपद के नेताओं समेत कन्नौज से आए कार्यकर्ताओं ने की साफ-सफाई

फैजाबाद। स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपा का विशेष स्वच्छता अभियान रविवार से शुरू किया गया। इसके अंतर्गत सांसद लल्लू सिंह ने इनायतनगर सीएचसी, सांसद हरिओम पांडेय ने सीएचसी गोशाईगंज, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने दर्शननगर के सूरजकुंड व रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने रुदौली के देवकाली मंदिर, बीकापुर के विधायक शोभा सिंह ने तहसील बीकापुर में कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान में भाग लिया।
स्वच्छता अभियान की कमान संभाले जिला महामंत्री संजीव सिंह व जिला उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा के कन्नौज जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत की अगुवाई में आए 96 कार्यकर्ताओं की दस टोलियों ने जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर स्वच्छता अभियान की अलख जगाई। जिला मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि बीकापुर तहसील परिसर व सीताकुंड में पूर्व प्रमुख शिव कुमार सिंह, शिवम, अनिल उपाध्याय तथा रुदौली में देवकाली मंदिंर व वजीरगंज में अशोक कसौधन, शिवराम यज्ञसैनी, वेदरत्न मोहन, अयोध्या विधानसभा के दर्शननगर में सफाई अभियान में ओम प्रकाश सिंह, दिव्यप्रकाश तिवारी, अरविंद सिंह, हरिभजन गोंड ने शिरकत की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शांतिपुर में डॉ. ओम प्रकाश सिंह, देवता पटेल, राजेश पाठक, भाजपा कार्यालय पर राममनोहर पटेल, अखंड सिंह डिंपल, दिवाकर सिंह, कर्मवीर सिंह, रोहित पांडेय, राजेेश सिंह, गोशाईगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शेखर जायसवाल, कन्हैया त्रिपाठी, मदन लाल जायसवाल, संजय पराग व सिद्धपीठ श्रृंगीऋषि आश्रम पर अशोक वर्मा, अमरबहादुर सिंह, परमानंद मिश्रा आदि ने साफ सफाई की। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के इनायतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व सिड़सिड़ में पूर्व विधायक मथुरा तिवारी, संजय पाठक आदि ने सघन सफाई अभियान चलाया। यह कार्यक्रम 25 अगस्त तक चलेगा, जिसमें इटावा महिला मोर्चा की महिलाएं जनपद में प्रवास कर सफाई अभियान को धार देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
स्थगित रहेगा सांसद का जनता दरबार
फैजाबाद। विशेष स्वच्छता अभियान के चलते 21 से 25 अगस्त तक सांसद लल्लू सिंह का सहादतगंज स्थित लोकसभा कार्यालय पर जनता दरबार स्थगित रहेगा। सांसद अब 26 अगस्त से जनता की समस्याएं सुनने के लिए प्रात: 9 से 11 बजे तक कैंप कार्यालय पर मौजूद रहेंगे। यह जानकारी पार्टी के मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें