फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई

Sun, 20 Aug 2017 11:55 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के बाद जिला अस्पताल में रोते-बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के यश पेपर्स लिमिटेड के निकट फैजाबाद-अकबरपुर राजमार्ग पर रविवार की सुबह करीब 11 बजे डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के तिहुरा माझा निवासी विशाल वर्मा (18) पुत्र वीरेंद्र रविवार की सुबह करीब 11 बजे किसी कार्यवश दर्शननगर आ रहा था। फैजाबाद-अकबरपुर राजमार्ग पर यश पेपर मिल व पाराखान चौराहा के बीच अकबरपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को सिर व पूरे शरीर में विभिन्न अंगों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों का जमावड़ा हो गया, लोगों ने डीसीएम का पीछा करना चाहा लेकिन वह फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के परिवारीजन भी अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन


अनियंत्रित कार ने रौंदा, मौत :  तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

हादसा स्टेट हाईवे पर महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवगढ़ गांव के पास रविवार दोपहर लगभग 2.30 बजे का है। थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी 30 वर्षीय चेतराम वर्मा बाइक से फैजाबाद से वापस घर आ रहा था, देवगढ़ गांव के पास अकबरपुर से फैजाबाद की तरफ  जा रही तीव्र रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसे रौंद दिया।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर कई मीटर दूर जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस में ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था। थानाध्यक्ष महराजगंज कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें