फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर में घुसकर उड़ाए पांच लाख के सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
मवई थाना क्षेत्र के बघेड़ी गांव में वारदात
विज्ञापन

मवई (फैजाबाद)। मवई थाना क्षेत्र के बघेड़ी गांव में रविवार रात एक घर में घुसे चोर अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर गहने, कपड़े व बर्तन समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

मवई थाना क्षेत्र के बघेड़ी गांव निवासी अंबिका प्रसाद यादव बाराबंकी में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका बड़ा पुत्र अजय यादव हिमाचल प्रदेश में इंजीनियर है और छोटा पुत्र सचिन लखनऊ में पढ़ाई करता है। रविवार रात अंबिका की पत्नी अमृता देवी घर में अकेली थीं।
विज्ञापन


वह घर में ताला बंद करके छत पर बने कमरे में सो गईं। सोमवार सुबह वह जब जागीं तो उनके कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। गुहार लगाने पर पड़ोसियों ने छत पर आकर उनके कमरे की कुंडी खोली। अमृता घर के भूतल पर पहुंचीं तो सभी कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा पड़ा था।

घर का पिछला दरवाजा खुला मिला। आशंका जताई जा रही है कि पड़ोसी की छत से अंबिका प्रसाद के घर में चोर घुसे थे। घर में चोरी की सूचना पाकर लखनऊ से आए उनके पुत्र सचिन यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। सचिन के मुताबिक घर से सोने की दो घड़ी, एलसीडी समेत सोने-चांदी के तमाम गहने, कीमती बर्तन व साड़ियां समेत करीब पांच लाख का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास की झाड़ियों और खेतों को खंगाला तो पीड़ित के घर से करीब 400 मीटर दूर गन्ने के खेत में एक बक्सा पड़ा मिला। उसमें कुछ कपड़े थे। मवई कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि, तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें