फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकेत में मौखिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
साकेत में मौखिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित
विज्ञापन

अयोध्या। साकेत महाविद्यालय के शिक्षाशास्त्र एमए प्रथम वर्ष के संस्थागत छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा 6 जुलाई को प्रात: 8 बजे और शिक्षाशास्त्र एमए द्वितीय वर्ष के संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा 6 जुलाई को ही प्रात: 9 बजे महाविद्यालय के मुख्य नियंता कार्यालय में होगी।
विज्ञापन

यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप खरे ने दी। उन्होंने बताया कि शिक्षाशास्त्र बीए तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा 9 जुलाई को प्रात: 9 बजे से मुख्य नियंता कार्यालय में होगी। जिसमें साकेत महाविद्यालय केंद्र सहित भभूति प्रसाद स्मारक महाविद्यालय धारा रोड, फैजाबाद, कौशल महाविद्यालय बरईपारा, मया, फैजाबाद, जय गणेश शिवसागर महिला महाविद्यालय देवकाली फैजाबाद व बीएनएस गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजूकेशन जनौरा फैजाबाद शामिल है। सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें