फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, कटान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, कटान शुरू
विज्ञापन

अयोध्या। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश व नेपाल से छोड़े गए पानी ने सरयू में हलचल मचानी शुरू कर दी है। सप्ताह भर से नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे होने वाली वृद्धि 24 घंटे के भीतर अचानक तेज हो गई है। इससे तटवर्ती इलाकों में कटान शुरू हो गई है। बाढ़ की आशंका से लोग सहमे हुए हैं।
पहाड़ों पर हो रही बारिश और जिले में मानसून की दस्तक के साथ सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। हालांकि अभी खतरे का निशान दो मीटर से भी अधिक दूर है। सदर तहसील के पूरा और मया ब्लॉक क्षेत्र समेत रुदौली व सोहावल के कछारीय इलाकों में बाढ़ के संभावित खतरे से हलचल शुरू हो गई है। केंद्रीय जल आयोग के जेई विनय कुशवाहा के मुताबिक, सरयू में जलस्तर प्रतिघंटे एक सेमी. की रफ्तार से जारी है। रविवार शाम को नदी का जलस्तर 90.43 मीटर था, जो सोमवार शाम तक बढ़कर 90.65 मीटर हो गया है। हालांकि खतरे का निशान 92.73 मीटर और वार्निंग लेबल 91.73 मीटर है। बारिश मैदानी इलाकों में भी शुरू होने से जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज हो सकती है। उधर, रुदौली तहसील के महंगू का पुरवा में खेती की भूमि में कटान शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों में जलस्तर बढ़ने से हलचल है। शहर से सटे निर्मली कुंड के आसपास भी खेती की जमीनें कटने लगीं हैं। पानी तेजी से बढ़ रहा है। पूरा बाजार के तटवर्ती में भी लोगों में जलस्तर बढ़ने से चिंता सताने लगी है। डीएम संतोष कुमार राय ने बताया कि बाढ़ व कटान के मद्देनजर राजस्व विभाग व बाढ़ खंड को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटान के मुहाने पर तीन गांव, डीएम ने किया दौरा
महबूबगंज। घाघरा/सरयू नदी के कटान के मुहाने पर खड़ी विकासखंड मया की तीन ग्राम सभाएं उनियार, भैरी पुर व शेरवा घाट का मजरा हुसैनपुर का सोमवार को डीएम संतोष कुमार राय ने स्थलीय निरीक्षण किया। कटान की रोकथाम के लिए हुसैनपुर में बनने वाले ठोकर के बारे में डीएम ने जानकारी ली तो बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता जेपी यादव ने बताया कि विजय शंकर उपाध्याय के घर के पास ऊंचाई लगभग 8 मीटर होने से इस्टीमेट में खर्चा बढ़ जा रहा है। इसलिए काम पूरा नहीं हुआ है। डीएम ने रास्ते में पड़े श्रीश्रृंगी ऋषि आश्रम पहुंचकर बाबा और मां सांता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान साथ में तहसीलदार मनोज कुमार, कानूनगो सुरेंद्र वर्मा, उमाशंकर सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ कार्य खंड सर्वजीत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें