फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.5 डिग्री पहुंचा पारा, गलन से ठिठुरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
3.5 डिग्री पहुंचा पारा, ठिठुरे लोग
विज्ञापन

अयोध्या। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद तेजी से चल रही सर्द हवा से पारा लुढ़ककर 3.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिसकी वजह से गलन भरी ठंड से लोग दिन भर ठिठुरते नजर आए।

मौसम विभाग ने अभी और ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। उधर, शहर के सार्वजनिक स्थलों समेत मोहल्लों के भीड़ वाले इलाकों में अलाव के इंतजाम नाकाफी होने से लोगों का बुरा हाल है।
विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद तेजी से चल रही सर्द हवा ने बुधवार को लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में धूप खिलने के बाद थोड़ी गनीमत रही लेकिन शाम ढलते ही लोग कड़ाके की ठंड में ठिठुरते नजर आए।

धूप निकलने से दिन का तापमान थोड़ा बढ़ा लेकिन रात का तापमान और गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। आर्द्रता अधिकतम 94 व न्यूनतम 46 प्रतिशत रही। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि आगामी चौबीस घंटे में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। ठंड और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें