फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरिया की प्रथम महिला करेंगी 25 सीतराम स्वरूप जोड़ों को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरिया की प्रथम महिला करेंगी 25 सीता-राम स्वरूप जोड़ों को सम्मानित
विज्ञापन

फैजाबाद। दिव्य दीपोत्सव समारोह के अंतर्गत अयोध्या शोध संस्थान के निर्देशन व विवि के लिए संयोजकत्व में आयोजित सीता-राम स्वरूप प्रतियोगिता में फाइनल राउंड रविवार को राम की पैड़ी पर हुआ।

इसका शुभारंभ अपर मुख्य सचिव सूचना व पर्यटन एके अवस्थी ने किया। इसमें 10 जजों के पैनल की ओर से फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। प्रथम तीन जोड़ों के नामों की घोषणा 6 नंवबर को होने वाले मुख्य समारोह में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवध विवि के दृश्य कला विभाग के समन्यवक डॉ. विनोद श्रीवास्तव ने बताया है कि समारोह में सभी चयनित 25 जोड़ों को मुख्यमंत्री के स्टेज पर जगह मिलेगी।

साथ ही रामकथा पार्क में सभी 25 जोड़ों को कोरिया की प्रथम महिला किम जू सूक की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। प्रथम आने वाले जोड़े को 51 हजार, दूसरा स्थान पाने वाले को 31 हजार, तीसरे 21 हजार रुपये पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा पांच जोड़ों को 11-11 हजार मिलेगा। बाकी बचे सभी प्रतिभागियों को 2-2 हजार नकद मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें