फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी में छाया हनुमान जयंती का उल्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में हनुमान जयंती का उल्लास छाने लगा है। विभिन्न मंदिरों में हनुमान जयंती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं, धार्मिक उत्सवों का भी श्रीगणेश हो चुका है। रामनगरी में हनुमान जयंती का मुख्य उत्सव छह नवंबर को मनाया जाएगा।
विज्ञापन


सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में नौ दिवसीय उत्सव की धूम मची है। श्रीरामचरित मानस के नवाह पारायण के साथ विविध अनुष्ठान हो रहे हैं। अनुष्ठान की पूर्णाहुति के अवसर पर छोटी दीपावली के दिन हनुमान जयंती मनाई जाएगी।

नाका हनुमानगढ़ी में हनुमान जयंती की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। मंदिर के महंत रामदास ने बताया कि जयंती समारोह का शुभारंभ शनिवार को रामचरितमानस, बाल्मीकि रामायण एवं सुंदरकांड पाठ के साथ शुरू हो चुका है। हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी महाराज को विविध उपादानों से पूजन-अर्चन, श्रृंगार, आरती कर जयंती मनाई जाएगी।
विज्ञापन


सायंकाल सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होगा। विद्या कुंड स्थित वीर भगवान मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी है। मंदिर के व्यवस्थापक पंडित कौशल्यानंदन वर्धन मिश्र ने बताया कि हनुमान जयंती पर भगवान का विशेष श्रृंगार, सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।

वहीं, दशरथमहल बड़ास्थान, श्रीरामबल्लभाकुंज, हरिधामगोपाल पीठ, जानकीघाट बड़ास्थान सहित अन्य मंदिरों में भी हनुमान जयंती को लेकर अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें