फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और 6486 किसानों के माफ हुए 38.70 करोड़ कर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
6486 और किसानों का 38.70 करोड़ कर्ज माफ
विज्ञापन

फैजाबाद। सरकार की कर्ज माफी योजना से वंचित रहे 6486 किसानों के लिए राहत भरी खबर है। विभिन्न कारणों से ऋण माफी से वंचित रहे जिले के इन किसानों की 38.70 करोड़ कर्ज माफी की स्वीकृति मिल गई है। वहीं सत्यापन के बाद पात्रता ना पाए जाने से आवेदन करने वाले 10,673 किसान फिर वंचित हो गए हैं। हालांकि अब तक जिले में कुल 47,864 किसानों का कुल 234 करोड़ कर्ज माफ हो चुका है। अभी भी वंचित रहे पात्र किसानों को पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत का अवसर 7 जून तक दिया गया है।
जिले के कई लघु और सीमांत कृषक पात्र होते हुए भी विभिन्न कानूनी व तकनीकी दांव पेच की वजह से ऋणमाफी से वंचित रह गए थे। जिस पर गंभीरता से विचार करते हुए शासन की ओर से ऐसे पात्र किसानों से पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने को कहा गया था। शासन से प्राप्त निर्देशानुसार 15 अप्रैल तक ऋणमोचन पोर्टल पर कुल 17 हजार 159 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जिसके सत्यापन के लिए विभाग की ओर से संबंधित तहसील व बैंक को प्रेषित किया गया। राजस्वकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर प्रत्येक शिकायतों का विवरण व जांच कर पात्र लाभार्थियों को चिह्नित किया। वहीं ऋण खाते से संबंधित विवरण बैंक ने उपलब्ध कराया। इस प्रक्रिया में अंत तक 6486 किसान पात्र पाए गए, जबकि 10673 किसान फिर छंट गए। पात्र पाए गए इन किसानों के लिए गत दिवस कुल 38.70 करोड़ रुपये कर्जमाफी की स्वीकृति शासन से मिल गई है। शीघ्र ही संबंधित किसानों के खाते में ऋण की धनराशि समायोजित की जाएगी।
विज्ञापन


पोर्टल पर 15 अप्रैल तक प्राप्त हुई कुल 17159 शिकायतों में से 6486 किसान पात्र पाए गए हैं। जिनका कुल 38.70 करोड़ ऋण माफी स्वीकृति हुआ है। शीघ्र ही धनराशि संबंधित ऋण खाते में भेज दी जाएगी। अभी भी वंचित किसान 21 मई से 7 जून तक ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। -बीके सिंह, जिला कृषि अधिकारी फैजाबाद
विज्ञापन


रुदौली के 9158 किसानों का कर्ज माफ हुआ : यादव
मवई। तहसील रुदौली क्षेत्र में शासन की ओर से 51 करोड़ 20 लाख रुपये की धनराशि से 9158 किसानों का कर्ज माफ हुआ। ये बात मवई ब्लॉक के सभागार में आयोजित एक साल नई मिसाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने कही। इस दौरान उन्होंने किसानों से हाथ उठवाकर पूछा कि किसी किसान ने ऋणमोचन योजना में एक भी पैसा दिया हो तो वो बताए। कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे लेकिन एक वर्ष के कार्यकाल में योगी सरकार के एक भी मंत्री पर भ्रष्टाचार को लेकर कोई अंगुली नहीं उठा सका। इस दौरान मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने कहा कि इन योजनाओं से समाज का गरीब किसान खुशहाल होगा। तीन दिवसीय इस मेले में कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, पंचायती राज, बाल विकास एवं पुष्टाहार, श्रम, बेसिक शिक्षा, महिला कल्याण व वन विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल का विधायक ने निरीक्षण किया। मौके पर रघुनंदन चौरसिया, निर्मल शर्मा, तेज तिवारी, धमेंद्र सिंह, भास्कर दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें