फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर जगह-जगह हुआ खिजड़ी भोज

विज्ञापन
विज्ञापन
जगह-जगह हुआ खिचड़ी भोज
विज्ञापन

फैजाबाद। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में रविवार को जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों ने खिचड़ी भोज का समारोह पूर्वक आयोजन किया। अयोध्या स्थित राम की पैड़ी पर अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के तत्वावधान में आयोजित खिचड़ी भोज में कौशल किशोर शरण फलाहारी बाबा ने कहा कि, ब्राह्मण संस्कारवान हो तभी स्वस्थ समाज की संरचना होगी। इस मौके पर परशुराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कृपानिधान तिवारी, पंडित सुरेंद्र दुबे, पूर्व मंत्री अवधेश पांडेय, बृजभूषण चतुर्वेदी, पूर्व विधायक पवन पांडेय आदि मौजूद रहे। सनातन ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में डीआरएम पब्लिक स्कूल फिरोजपुर में सनातन खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्राह्मण सम्मेलन भी हुआ। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कृपाशंकर मिश्र ने कहा कि, धर्मों, स्थल रक्षिता को जीवन में उतारे बिना धर्म रक्षण की बात मात्र समाज को धोखा देना है। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक बद्रीनाथ तिवारी, अमरनाथ दूबे, राजेश मिश्र, हरीश पाठक आदि मौजूद रहे। शहर के राजा मोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज में पूर्व प्रबंधक कुंवर कृष्ण मनूचा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसके बाद प्रबंधक एवं सचिव ने महाविद्यालय की समस्त प्रतिभागी छात्राओं का परिचय प्राप्त करके खो-खो प्रतियोगिता शुरू कराई। खो-खो टीम में गंगा टीम विजेता एवं सरस्वती टीम उपविजेता रही। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. जरीन नजर, डॉ. सुषमा पाठक, डॉ. रोमा अरोरा, डॉ. मीनू दूबे, डॉ. साधना भारती, डॉ सुधा राय, डॉ. कविता सिंह आदि मौजूद रहीं।
श्रीराम जन्मभूमि न्यास मंदिर निर्माण कार्यशाला रामघाट में आयोजित सहभोज कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सलाहकार सदस्य पुरुषोत्तम नारायण सिंह ने कहा कि, सामाजिक समन्वय का प्रतीक मकर संक्रांति पर्व सामाजिक एकता का संदेश भी देता है। इस मौके पर विधायक वेद प्रकाश गुप्त, अयोध्या मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा, हरिशंकर सिंह, भगीरथ पचेरीवाला आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के तत्वावधान में दर्शननगर स्थित पौराणिक स्थल सूर्यकुंड पर विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। समारोह में अयोध्या राजा विमलेंद्र मोहन मिश्र, साहित्यकार यतींद्र मोहन मिश्र, विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू, पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड पूराबाजार के धर्मपुर शहादत में समाजसेवी अखिलेश तिवारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय परिसर में सहभोज का आयोजन हुआ। इसमें आपसी भेदभाव भूलकर सभी ने शिरकत की। कार्यक्रम में विधि सह परवीक्षा अधिकारी शिवाकांत शुक्ल, अधिवक्ता आशुतोष दूबे आदि मौजूद रहे। अमानीगंज प्रतिनिधि के अनुसार ऋषि आश्रम राजा का पुरवा में समरसता भोज व बाल क्रिकेट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने फीता काटकर क्रिकेट का शुभारंभ किया। पूर्व राज्य सूचना आयुक्त रामहरि विजय त्रिपाठी ने कहा कि सहभोज के ऐसे कार्य समाज में समरसता लाते हैं। क्षेत्र में समाज सेवा में अपना योगदान दे रहे लोगों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जेबी सिंह, आलोक द्विवेदी, बाबा बक्श सिंह, शिवपूजन पांडेय, गयादीन, दीनानाथ पांडेय आदि मौजूद रहे। सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार रणबहादुर सिंह ने कुंदुर्खाखुर्द में खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इस मौके पर विधायक शोभा सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, शिवकुमार सिंह, रामकृष्ण तिवारी आदि मौजूद रहे। हैदरगंज प्रतिनिधि के अनुसार हैदरगंज टैक्सी चालक यूनियन ने भोले शंकर की शोभा यात्रा निकाली। वरिष्ठ नेता सियाराम सर्राफ ने दर्जनों चालकों को कंबल ओढ़ाकर शोभायात्रा रवाना किया। धोबन चौराहा पर आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सुरेंद्र तिवारी, चिंतामणि वर्मा, अशोक कुमार, रामसरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें