फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने पीड़ित को पर्स व पैसे लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज ने पीड़ित को पर्स व पैसे लौटाए
विज्ञापन

फैजाबाद। सिविल लाइंस पुलिस चौकी इंचार्ज ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने सड़क पर पड़े मिले पर्स में मिले छह हजार रुपये व अन्य कागजात उसके वास्तविक मालिक को पहुंचाकर नेक काम किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि उन्हें गश्त के दौरान सिविल लाइंस स्थित बस स्टैंड के पास से उन्हें एक पर्स पड़ा मिला। उसमें छह हजार रुपये के साथ ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कागजात थे। पर्स में मिले मोबाइल नंबर के आधार पर उन्होंने बस्ती जनपद के परशुराम थाने के गांव धुनिया भीटी निवासी अवधेश वर्मा को बुलाकर पैसे समेत पर्स उन्हें सौंप दिया। अवधेश ने बताया कि वह शुक्रवार को इलाज के सिलसिले में फैजाबाद आया था, रात में वापस जाते समय उसका पर्स बस स्टैंड के पास गुम हो गया था, उन्होंने चौकी प्रभारी का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें