फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल बच्चों के इलाज में खुली बदइंतजामी

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। स्कूली बच्चों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद शनिवार रात जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई। दवाओं की कमी और एक्सरे समेत पैथोलॉजी जांचें ठप रहीं।
विज्ञापन


जबकि सिटी स्कैन मशीन खराब मिली। इन अव्यवस्थाओं के चलते हादसे में घायल बच्चे घंटों दर्द से कराहते रहे। इन अव्यवस्थाओं से नाराज बच्चों के परिवारीजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

पूराकलंदर थाना क्षेत्र में जीवपुर के पास शनिवार देर शाम शैक्षिक भ्रमण से लौट रही स्कूली बच्चों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बस में सवार 52 में से 23 बच्चे व चार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन


जबकि बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल बच्चों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एकसाथ इतने घायलों के पहुंचने से अस्पताल में अफरातफरी मच गई।

संसाधनों व स्टाफ की कमी से बच्चों को प्राथमिक उपचार मिलना भी दुश्वार हो रहा था। अस्पताल तो पहले से ही मरीजों से भरा था। ऐसे में इतने घायलों के एकसाथ आने से उन्हें बेड देना भी मुश्किल हो गया।

ऐसे में घायल बच्चे बेंच पर बैठे कराहते रहे। खून से लथपथ कुछ बच्चों को बेड पर बैठाकर ही ग्लूकोज की बोतल लगा दी गई और इलाज बाद में किया गया।

पैथोलॉजी, एक्स-रे, सिटी स्कैन आदि की व्यवस्था रात में नहीं हो सकी। मामूली इलाज करके घायल बच्चों व उनके परिवारीजनों को सांत्वना दी गई।

हालचाल लेने वालों की जुटी भीड़
हादसे की जानकारी होने पर रविवार सुबह जिला अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों के रिश्तेदारों व परिचितों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, समाजसेवियों सहित आम नागरिकों ने भी अस्पताल पहुंचकर बच्चों की कुशलक्षेम पूछी।

मंडलायुक्त मनोज मिश्र भी अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल जानने के साथ ही परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। इसके साथ ही अस्पताल प्रशासन को समुचित इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। दोपहर में सिटी मजिस्ट्रेट छोटेलाल मिश्र ने भी सभी वार्डों में जाकर बच्चों का हालचाल जाना।

इसके अलावा पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय, सयुस जिलाध्यक्ष अनूप सिंह, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव विवेक मिश्र सहित कई नेताओं व अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।

इलाज में नहीं बरतें कोताही: सांसद
फोटो-39
फैजाबाद। सांसद लल्लू सिंह ने रविवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर बस हादसे में घायल बजरंग सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों का हालचाल लिया।

सांसद ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरिओम श्रीवास्तव से कहा कि, बच्चों के इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, महामंत्री संजीव सिंह, राममनोहर पटेल, नीरज श्रीवास्तव, दिवाकर सिह, आशू सिंह, कर्मवीर सिंह आदि ने घायल बच्चों व अन्य मरीजों को फल, दूध व जूस वितरित किया।

रविवार सुबह सभी बच्चों की जांच कराई गई। सात बच्चों को रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज हो रहा है। संसाधन व स्टाफ की कमी से थोड़ी अव्यवस्था जरूर हुई लेकिन अब हालात सामान्य हैं।
विज्ञापन

- डॉ. हरिओम श्रीवास्तव, सीएमएस, जिला अस्पताल फैजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें