फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रही बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू अभी भी खतरे के निशान से 62 सेमी ऊपर
विज्ञापन

फैजाबाद। उफनाई सरयू के कहर से बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। सरयू अभी भी खतरे के निशान से लगभग 62 सेमी ऊपर है। हालांकि शनिवार को इसका जलस्तर स्थिर बना रहा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, शनिवार को सरयू का जलस्तर 93.350 मीटर दर्ज किया गया।

जिले के सदर क्षेत्र, सोहावल और रुदौली तहसील के इलाकों में सरयू नदी कहर बरपा रही है। करीब तीन दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं, पूराबाजार क्षेत्र के पिपरी संग्रामपुर, सलेमपुर, पूरे चेतन व उड़दहवा गांवों के अलावा रूदौली तहसील के कैथी गांव, सराय नासिर, अब्बूपुर व महंगू का पुरवा में स्थिति पूर्ववत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों से अब तक सौ से अधिक घरों को नदी ने अपनी धारा में समाहित कर लिया है। दूसरी तरफ कुछ इलाकों में पानी कम जरूर हुआ है लेकिन जमीन गीली होने व पिछले दो दिन हुई बरसात के कारण लोग अभी अपने घर जाना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद से प्रशासन स्तर से राहत कार्य में भी तेजी आई है, जिससे बाढ़ पीड़ितों को थोड़ा सुकून मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें