फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि परीक्षा में धरे गए 20 नकलची

Mon, 25 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अवध विवि की परीक्षा में सोमवार को 20 नकलची पकड़े गए। किसी केंद्र पर मोबाइल बरामद हुआ तो किसी में मानक के अनुरूप कक्ष निरीक्षक नहीं मिले। मुख्य नियन्ता डा. रामनयन राय ने प्रतापगढ़ के बीबीएस डिग्री कॉलेज में सात नकलची पकड़े। यहां पर कुछ के पास मोबाइल मिला। 12 कक्ष निरीक्षक के स्थान पर सात ही मिले।
विज्ञापन


उसमे भी केवल तीन ही विवि की ओर से अनुमोदित थे। बहराइच के महाराजा बलभद्र सिंह रैकवार कॉलेज में पांच और पंडित अशोक मिश्र स्मारक कॉलेज में एक नकलची पकड़ा गया। अंबेडकरनगर के राधेमोहन कॉलेज के तीन कक्ष निरीक्षकों को हटाया गया।

यहां पर उड़ाका दल को आसन व्यवस्था ठीक नहीं मिली। इसे सही करने के लिए चेतावनी दी। यहां के एक कक्ष निरीक्षक को हटा दिया गया। बहराइच के चौधरी गया प्रसाद सिंह कॉलेज शिवपुर में छह और सुलतानपुर के बदली काॅलेज कादीपुर में एक नकलची पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें