फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार अभ्यर्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा

Wed, 20 Apr 2016 11:47 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान मिली गड़बड़ी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 22 अप्रैल को दो पालियों में होगी। परीक्षा हेतु विश्वविद्यालय ने 39 परीक्षा केंद्र बनाकर 80 पर्यवेक्षक तैनात किए हैं। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से नामित 20 केंद्र प्रतिनिधि बनाए गए हैं। प्रवेश परीक्षा में 20 हजार 24 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


अवध विवि के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृृह में बुधवार को केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक हुई, जिसमें लखनऊ विवि के प्रतिनिधि डॉ. केसी दुबे व डॉ. एसएन पांडेय एवं अवध विवि के नोडल समन्वयक, नोडल उप समन्वयक एवं जिला प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में बताया गया कि परीक्षा दिनंाक 22 अप्रैल को दो पालियों में क्रमश: प्रथम पाली में प्रात: आठ से 11 बजे एवं द्वितीय पाली में अपराह्न एक से चार बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर परिधि में केवल संबंधित समस्त स्टाफ/अधिकारी एवं सुरक्षा बल ही प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन


केंद्र के आसपास शस्त्र एवं ध्वनि प्रसारण यंत्र का उपयोग वर्जित है। 500 मीटर परिधि में मोबाइल फोन, गैजट्स आदि का प्रयोग वर्जित है। 200 मीटर की परिधि में कोई भी फोटोस्टेट की दुकान नहीं खुलेगी। अवध विवि में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

एकेडमिक बिल्डिंग में 750 तथा आईईटी में 500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में 20024 परीक्षार्थी शामिल हो सकते है। अवध विवि को नोडल विवि बनाया गया है, जिसके नोडल अधिकारी कुल सचिव, नोडल समन्वयक, प्रो. एचपी पांडेय एवं उप नोडल समन्वयक डॉ. आरएन राय बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने एडीएम वित्त एवं राजस्व जयशंकर त्रिपाठी को नगर प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें