फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में अयोध्या पहली पायदान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल में जनता की शिकायतों के निस्तारण में अयोध्या पहली पायदान पर पहुंच गया है। प्रदेश स्तर पर हुए मूल्यांकन में यह स्थिति सामने आई है।
विज्ञापन



डीएम अनुज कुमार झा ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट की मध्यस्थता समिति के साथ-साथ लोकतंत्र के महापर्व मतदान की व्यस्तता के बीच सभी कार्यालयाध्यक्ष व उनके स्टाफ ने आईजीआरएस की शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के फलस्वरूप जनपद अयोध्या प्रदेश के मूल्यांकन श्रेणी में नंबर-एक पर पहुंचा।
विज्ञापन



इस उपलब्धि के लिए उन्होंने आईजीआरएस से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। इस उपलब्धि को बनाए रखने की अपील भी की।


डीएम ने सतत मॉनीटरिंग व कड़ी मेहनत के लिए आईजीआरएस के पटल सहायक कौशल किशोर श्रीवास्तव की प्रशंसा की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें