फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भीक होकर करें अपने मताधिकार का प्रयोग-सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्भीक होकर करें मताधिकार का प्रयोग : सीईओ
विज्ञापन

अयोध्या। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने मतदाताओं से कहा कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भीक होकर करें। लोकतंत्र में हमेेशा अच्छे प्रत्याशी का चयन करना चाहिए, तभी आपके क्षेत्र में वास्तविक विकास होगा।

यदि आपके पसंद का कोई प्रत्याशी अच्छा न हो तो आप नोटा का बटन दबाने के लिए स्वतंत्र हैं ताकि राजनीतिक दलों को यह संदेश जाए कि लोकतंत्र के भागीदार जनता क्या चाहती है, तब वे सोचेंगे और चुनाव के दौरान ईमानदार सज्जन प्रत्याशी उतारेंगे।
विज्ञापन


वह अवध विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मंडल में मतदान की संपूर्ण व्यवस्था पूर्ण हो चुकी है, ऐसा सभी प्रेक्षकों ने रिपोर्ट दी है। मंडल में कानून व्यवस्था का भी कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

सभी लोगों कतो निर्भीक होकर मतदान स्थल जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। कमिश्नर मनोज मिश्र ने कहा कि लालच या प्रलोभन मतदाताओं को गलत ढंग से प्रभावित करता है और वह अपने विवेक का प्रयोग किए बिना किसी के बहकावे में, किसी के लालच में, छोटे-मोटे उद्देश्यों को लेकर के कुछ निजी स्वार्थ के कारण अपने मत का गलत प्रयोग करते है उसके बाद पांच वर्ष तक पछताते है।

क्रोध या आवेश में आकर मतदान न करें। हम निष्पक्ष होकर अपने विवेक से पारदर्शी रूप से अपने मत का प्रयोग करें। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग बहुत सजग है। बूथ पर ऐसी व्यवस्था रहेगी कि किसी मतदाता को असुविधा न होने पाए।

असक्त, वृद्ध या कोई अगर बीमार है तो उसको भी वो पूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कहा कि सुरक्षा की पूरी व्यवस्था है, हमारी गारंटी है कि कोई भी आपको व्यवधान उत्पन्न न करने पाएगा।

कोई भी मताधिकार का प्रयोग करने से आपको रोकने वाला नहीं है रोके तो इसके लिए हम और हमारा पूरा पुलिस बल आपके साथ हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि वोटर बिना किसी व्यवधान से मतदान कर सके।

ऐसी व्यवस्था की जा रही है। चिकित्सा, पंचायती राज विभाग के साथ अन्य विभागों द्वारा मतदाता जागरूकता के साथ बूथों पर मतदाताओं के लिए पानी, छाया हेतु टैंट व अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गयी है।

16 बूथों पर 200 मीटर से अधिक दूरी पर विद्युत होने के कारण जनरेटर की व्यवस्था की गयी है। आईजी अयोध्या रेंज संजीव गुप्ता ने कहा कि मतदान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोग प्रक्रिया का भाग बनें।

अधिक से अधिक लोग मतदान करें। न केवल स्वयं वोट करें बल्कि और लोगों को भी बुलाएं। ईद, दिवाली और शादी की तरह मतदान दिवस को भी मनायें।

कहा कि यदि कहीं पर कोई अपराधी या दबंग प्रवृत्ति का अपराधी बहकाकर, डराकर रोक रह है तो डायल/यूपी-100 की मदद लें। उन्होंने मतदान के लिए कराई जा रही व्यवस्थाओं के बारे में भी बताया।

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसियेशन से श्री जायसवाल ने कहा कि 700 बूथों पर 700 टी-शर्ट व 700 कैप उपलब्ध कराई गई है। सभी उद्योग बंद रहेंगे। सभी वोट देने वालो उद्योग कर्मिकों को उस दिन के वेतन के साथ एक दिन का अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन


समाजसेवा डॉ. निहाल रजा ने कहा कि वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए वृद्ध, दिव्यांग व महिला मतदाताओ को वोटिंग के लिए बाहर लाने का प्रयास कर रहें है।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष सजन अग्रवाल ने कहा कि सुबह स्वयं वोटिंग के निकले और अपने साथ-साथ दूसरों को भी प्रेरित करे कि वह वोटिंग अवश्य करें।

पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह ने इस बार वोट डालने वाले मतदाताओं को पेट्रोल व डीजल की खरीद पर प्रतिलीटर एक रुपये की छूट दिए जाने की घोषणा की है।

मतदाता अपनी अंगुली की स्याही दिखाकर छूट ले सकता है। दिव्यांग एसोसिशन के अशोक द्विवेदी ने दिव्यांगजनो का 90 फीसदी मतदान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें