फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान में गड़बड़ी करने वालों पर लगेगा एनएसए: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान में गड़बड़ी करने वालों पर लगेगा एनएसए
विज्ञापन

अयोध्या। मतदान में किसी भी तरह की बाधा या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसा करने वालों के विरुद्ध एनएसए लगाएं और आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करें। यह आदेश बृहस्पतिवार को यहां आए प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने मंडल के अधिकारियों को दिए।

वे सर्किट हाउस में मंडलायुक्त मनोज मिश्र, पुलिस महानिरीक्षक संजीव गुप्ता, जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा, एसएसपी जोगेंद्र कुमार समेत अयोध्या मंडल के अन्य लोकसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न निर्वाचन कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने सभी अधिकारियों को 6 मई व 12 मई को होने वाले मतदान को सुचारु, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। कहा कि मतदान कराने में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सीईओ ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन में कोई भी व्यक्ति या प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता या अन्य किसी प्रकार की गड़बड़ी करता है तो उसके विरुद्ध एनएसए समेत आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाए।

उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी, बिजली, छाया, स्वच्छ शौचालय व रैम्प, व्हील चेयर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके पहले मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने पूरे मंडल के तहत आने वाले लोकसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण व सुचारु रूप से मतदान कराने के संबंध में की गईं तैयारियों और पुलिस महानिरीक्षक संजीव गुप्ता ने पुलिस व्यवस्था के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अभी से डायल 100 की गाड़ियों व पुलिस थानों व चौकियों को सक्रिय रखने को कहा। मतदान के दिन सीएचसी व पीएचसी में डॉक्टरों व स्टाफ को उपस्थित रहने को कहा। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने लोकसभा सीट फैजाबाद में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें