फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए एलईडी प्रोजेक्टर, वीडियोग्राफी की दरें तय

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के लिए एलईडी प्रोजेक्टर, वीडियोग्राफी की दरें तय
विज्ञापन

अयोध्या। राजनीतिक दलों की सहमति से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने लोकसभा चुनाव के चुनाव प्रचार से जुड़े एलईडी, प्रोजेक्टर, वीडियोग्राफी आदि के साथ क्षेत्रीय चैनलों में विज्ञापन की दर और अस्थायी विद्युत प्रभार की दरें तय कर दी है।


मुख्य कोषाधिकारी/नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण सेल के मुताबिक एलईडी वाल साइज आठ गुणा 12 फिट दर 15000 रुपये, फ्रेम कैमरा सहित 12000 रुपये, एलईडी टीवी साइज 50 इंच दर 3000 रुपये प्रति टीवी, स्टील कैमरा फोटोग्राफी की दर 3000 रुपये, वीडियोग्राफी एचडी की दर 2500 रुपये, प्रोजेक्टर की दर 2500 रुपये प्रोजेक्टर ओवरहेड की दर 2000 और ड्रोन कैमरा की दर 10000 निर्धारित की गई है। इसमें बिजली की व्यवस्था पार्टी को करनी होगी। इन सामानों का किराया आठ घंटे तक ही मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो वैन के लिए पांच गुणा सात वर्ग फिट साइज के वीडियो वैन के एक दिन की दर 8600, दो दिन की 18000, तीन दिन की 28200, सात दिन की 65100, 10 दिन की 95500, 15 दिन की 144300 और एक माह का 288000 तय है। इसी तरह 12 गुणा आठ वर्गफिट साइज के वीडियो वैन के एक दिन की दर 12500, दो दिन की 25000, तीन दिन की 38500, सात दिन की 90100, 10 दिन की 130600, 15 दिन की 196500 और एक माह की 394000 निर्धारित है। इसी तरह अन्य वीडियो वैन की दरें तय की गई है। बिजली के साथ ही क्षेत्रीय चैनलों के विज्ञापनों दरों का शुल्क भी तय कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें